फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crowd gathered in Ranikhet market for Karwachauth

करवा चौथ के लिए रानीखेत की बाजार में उमड़ी भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Crowd gathered in Ranikhet market for Karwachauth
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन त्योहारी सीजन में बाजार में उमड़ रही भीड़ को देखकर यह नहीं लग रहा है कि महामारी का भी असर है। सोशल डिस्टेंसिंग का कतई पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को करवा चौथ का व्रत है। जिस कारण खरीदारी के लिए नगर के बाजार में ग्रामीण क्षेत्रों से भारी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग खरीदारी को पहुंच गए। अधिकतर लोग मास्क पहने हुए थे, लेकिन दो गज की दूरी का कतई पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

दुकानों के अंदर घुसने की जगह नहीं थी। ये हालात तब हैं, जब रानीखेत क्षेत्र में लगातार कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। कुंपुर लालकुर्ती क्षेत्र में एक साथ 21 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को भी क्षेत्र से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि पुलिस जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को लगातार जागरूक करने का कार्य कर रही है, इसके बावजूद लोग जागरूक नहीं हो रहे हैं और दो गज की दूरी का कतई पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed