फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   The woman's suicide by hanging

भेटा गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 07 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो /अमर उजाला, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Mon, 07 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन

 तहसील क्षेत्र के भेटा गांव में संदिग्धावस्था में महिला ने घर पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने बताया कि पारिवारिक कलेश के चलते महिला ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


भेटागांव निवासी लछिमा देवी (45) पत्नी दुलाब सिंह घर की तीसरी मंजिल में सोई थी, जबकि पति दूसरी मंजिल में सोया था।

लछिमा देवी ने तीसरी मंजिल में छत की बल्ली में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पति दुलाब सिंह ने रस्सी पर लटका लछिमा देवी का शव देखा। दुलाब सिंह सीआरपीएफ में कार्यरत है।
विज्ञापन


इन दिनों वह घ आया है। उनके दो लड़के और एक लड़की है। तीनों बच्चे लंबे समय से बिलौरी गांव स्थित ननिहाल में रहते हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी सोमेश्वर पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमेश्वर थाने से एसआई गंगा सिंह, एसआई दीवानी राम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। किसी भी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed