{"_id":"9f1a6d1c729891e29879ef7611282950","slug":"the-three-accused-were-arrested-breaking-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम का ताला तोड़ने वाले तीन आरोपी धरे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोदाम का ताला तोड़ने वाले तीन आरोपी धरे गए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस बीते दिनों लक्ष्मेश्वर में एक परचून के गोदाम का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के प्रयास में प्रयुक्त दो कारों को भी सीज कर दिया है। मालूम हो कि आरोपियों ने शुक्रवार रात थानाध्यक्ष लक्ष्मेश्वर में स्थित एक परचून आदि के सामान वाले गोदाम का ताला तोड़ डाला।
विज्ञापन
इस बीच गोदाम के ऊपरी तल में सो रहे गृह स्वामी जाग गए। उनके शोर मचाने पर चोर वाहन में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने शनिवार सुबह से भी आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरु कर दिए थे।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संजय गर्ब्याल ने बताया कि इस मामले में हिस्ट्रीशीटर सोनू पवार पुत्र रमेश पवार निवासी भियारखोला अल्मोड़ा, गणेश सिंह बिष्ट पुत्र बिशन सिंह और धर्मेंद्र सिंह पुत्र कुंदन सिंह दोनों निवासी बख अल्मोड़ा को धारा 457,380 और 511 के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
उन्होंने बताया कि चोरी के प्रयास के लिए प्रयुक्त की गई दो कारों को भी सीज कर दिया गया है। इसमें एक कार संख्या यूके 01 टीए, 2119 और दूसरी कार बगैर नंबर की है। आरोपियों के पास से लोहे की एक मोटी रॉड भी बरामद हुई है।