{"_id":"5968f65a4f1c1bab678b46c0","slug":"recovery-of-4900-rupees-by-invoicing-12-traders","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 व्यापारियों का चालान कर 4900 रुपये वसूले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
12 व्यापारियों का चालान कर 4900 रुपये वसूले
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
जुर्माना
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अतिक्रमण को लेकर बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अतिक्रमण की जद में आए 12 व्यापारियों का चालान कर 4900 रुपये अर्थदंड वसूला। टीम के अचानक बाजार में पहुंचने पर व्यापारियों में अफरातफरी मच गई और कई दुकानदारों ने सूचना मिलने पर फैलाया हुआ सामान पहले ही समेटना शुरू कर दिया।
करीब तीन माह पहले जिला प्रशासन और पालिका की संयुक्त टीम ने बाजार में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया था। लेकिन उसके बाद बाजार फिर अतिक्रमण की जद में आ गया। शुक्रवार दोपहर पालिका और पुलिस प्रशासन की टीम ने थाना बाजार से मिलन चौक तक अभियान चलाया। इस दौरान कई व्यापारी खुद की दुकान समेटने के अलावा अपने साथी व्यापारियों को भी फोन से सूचना देने लगे। पालिका की टीम ने इस दौरान अतिक्रमण करने वाले करीब 12 व्यापारियों का चालान किया और दंड के रूप में 4900 रुपया वसूला।
तहबाजारी निरीक्षक कमल पाठक ने समय समय पर चेकिंग करने और अतिक्रमण मिलने पर न्यायालय में चालान करने की चेतावनी दी। अभियान में तह बाजारी निरीक्षक कमल पाठक के अलावा कोतवाल चंद्र मोहन सिंह, एसएसआई गणेश मनोला, एसआई स्वाति चमोली, पालिका के सफाई निरीक्षक लक्ष्मण सिंह आदि शामिल थे।