फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Provide evidence of current in case of death

करंट से मौत के मामले में साक्ष्य उपलब्ध कराएं

Wed, 04 Nov 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो /अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Wed, 04 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

करंट लगने से हुई बिजली उपनल संविदा कर्मी किरन कुमार पांडे की मौत के मामले में डीएम द्वारा सीडीओ प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीडीओ ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी रखने वाले लोगों से सात नवंबर तक लिखित साक्ष्य उनके विकास भवन कार्यालय में उपलब्ध कराने को कहा है।

विज्ञापन


मालूम हो कि 27 नवंबर को लक्ष्मेश्वर में ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ठीक करने के दौरान उपनल संविदा कर्मी मीटर रीडर किरन कुमार पांडे की करंट लगने से मौत हो गई थी। इस मामले की जांच के लिए डीएम सविन गुप्ता ने सीडीओ प्रकाश चंद्र की अध्यक्षता में जांच समिति गठित की थी।
विज्ञापन


 इस समिति में ईई विद्युत परीक्षण खंड और श्रम प्रवर्तन अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।  सीडीओ ने कहा है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना चाहता है तो वह सात नवंबर को दिन में एक बजे से सायं चार बजे तक सीडीओ कार्यालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इस तिथि के बाद कोई भी दावा स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed