फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Professor of the goods stolen from the house of one million

प्रोफेसर के घर से एक लाख का माल चुराया

Thu, 07 Jan 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 07 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन

नगर में चोर बेखौफ हो गए हैं। चोर बुधवार रात विवेकानद पुरी वार्ड में एसएसजे परिसर स्थित प्रो. देव सिंह पोखरिया के सरकारी आवास के ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नगदी आदि साफ कर ले गए। रात्रि में घर पर कोई नहीं था।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की रात प्रो. पोखरिया के घर पर कोई नहीं था। मौका पाकर चोर रात में घर पर घुस गए और उन्होंने पूरा घर खंगाल दिया। चोर घर में अलमारी में रखे सोने के दो तोले वजन के कर्णफूल, हीरे की एक नाक की फुल्ली के अलावा 22 हजार रुपये की नगदी साफ कर ले गए।
विज्ञापन


प्रो. पोखरिया के पुत्र पियूष पोखरिया जब गुरुवार दिन में करीब 11:45 बजे घर पहुंचे तो उन्होंने ताले टूटे देखे। पियूष ने चोरी की प्राथमिकी कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चोर उनके घर से करीब एक लाख रुपये कीमत के आभूषण और नगदी साफ कर ले गए। इससे पूर्व भी नगर में चोरी की कई वारदात हो चुकी हैं। इसमें कुछ घटनाओं का अब तक पर्दाफाश नहीं हो सका है।

वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर में बढ़ रही चोरियों की घटनाओं पर रोष जताया है। उन्होंने असामाजिक तत्वों की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। मोर्चा ने इस बारे में डीएम को ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में कहा है कि नगर में विभिन्न स्थानों पर चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। चोर बेखौफ होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ नगर की जनता में चोरी की घटनाओं से असुरक्षा का भय बना हुआ है।


 ज्ञापन देने वालों में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आशीर्वाद गोस्वामी, आशुतोष भट्ट, मो. दानिश, संदीप कुमार, कमल बिनवाल, कमल कोरंगा, महेश माही, रमेश लाल, दीप बिष्ट, कृष्ण कुमार लोहनी, बौबी शाह, कंचन कुमार, धरमवीर कुमार, राजू चौहान, गंगा बोरा, कलावती चौहान, सुमन गैड़ा आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed