फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Preparing to make Almora Medical College bigger: Chief Minister

अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को बड़ा रूप देने की तैयारी: मुख्यमंत्री

Thu, 15 Nov 2018 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Thu, 15 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Preparing to make Almora Medical College bigger: Chief Minister
जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में फैकल्टी की व्यवस्था जल्द की जा रही है और 2019 से हर हाल में कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा नगर में सीवर लाइन का काम दोबारा शुरू करने के लिए आगणन मंगाया गया है और अगले साल निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा। साथ ही अल्मोड़ा की कोसी पेयजल योजना के लिए 27 करोड़ रुपये भी मंजूर किए गए हैं।  उधर बागेश्वर में  सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि जल्द ही सरकार जिला मुख्यालयों पर विशेषज्ञ चिकित्सक भेजेगी। हर ब्लॉक को नई 108 एंबुलेंस मिलेगी। उन्होंने बागेश्वर को भी जल्द एयर एंबुलेंस की सेवा देने का भरोसा दिया। 
विज्ञापन

अल्मोड़ा रैमजे इंटर कालेज प्रांगण में नगर पालिकाध्यक्ष पद पर भाजपा के प्रत्याशी कैलाश गुरुरानी के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार अल्मोड़ा मेडिकल कालेज को किसी बड़े संस्थान से जोड़ने का प्रयास कर रही है जिससे भविष्य में पूरे राज्य को फायदा मिलेगा। हालांकि इसके लिए अभी एमओयू होना बाकी है। उन्होंने कहा कि कोसी पुनर्जनन अभियान का काम तेजी से किया जाएगा ताकि नदी को नया जीवन मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 22.50 लाख परिवारों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा रहा है और आचार संहिता खत्म होने के बाद रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉक्टरों आदि के निवास के लिए जिले के धौलादेवी, चौखुटिया और द्वाराहाट विकासखंडों में ट्रांजिट हॉस्टलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 7.83 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं। सरकार नगरों के विकास के लिए 1500 करोड़ रुपये के बजट का प्राविधान किया है। अल्मोड़ा के विधायक और विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा नगर की जनता परिवर्तन के मूड में है और अल्मोड़ा की सीट भाजपा की झोली में जाएगी। पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी कैलाश गुरुरानी ने कहा कि आज नगरपालिका परिषद की हालत ठीक नहीं है। जिससे जनता परिवर्तन चाहती है। उन्होंने नए गठित वार्डों में दस साल तक सभी तरह के करों से मुक्त करने का वायदा किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अपना भाषण कुमाऊंनी में दिया और खूब तालियां बटोरी।   
विज्ञापन

अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल और संचालन जिला उपाध्यक्ष अजीत कार्की ने किया। इस मौके पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, पूर्व जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, योगेश शर्मा, रमेश बहुगुणा, सूरज सिराड़ी, मोती लाल वर्मा, सुभाष पांडे, विनीत बिष्ट, रवि रौतेला, महेश नयाल, किरन पंत, ख्याली पांडे, अजय वर्मा, अरविंद बिष्ट, चंदन सिंह महरा, मनोज वर्मा, राजीव गुरुरानी, चामू सिंह गस्याल, तारू साह, संजय साह रिक्खू सहित सभी 13 वार्डों में खड़े पार्टी के सभासद प्रत्याशी तथा काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed