{"_id":"4e3174ea60591f76a387c7a3836452ba","slug":"missing-driver-s-mutilated-body-was-found-in-woods-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता चालक का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता चालक का क्षत-विक्षत शव जंगल में मिला
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Fri, 15 Jan 2016 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दस दिन पूर्व से लापता महिला डेरी के चालक का शव नगर से करीब पांच किमी दूर स्यालीधार के जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला है। जंगली जानवरों ने शव के एक पैर का मांस नोंचकर खा रखा था। आशंका जताई जा रही है कि चालक ने आत्महत्या की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
महिला डेरी का चालक गिरीश चंद्र जोशी (42) धौलादेवी ब्लाक के खेती के निकट धूरा गांव का रहने वाला था। वह अल्मोड़ा में लक्ष्मेश्वर में किराए के मकान में रहता था। गिरीश जोशी पांच जनवरी से लापता था। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं चला था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस को नगर से पांच किमी दूर स्यालीधार के जंगल में शव होने की जानकारी मिली। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त महिला डेरी के लापता चालक गिरीश चंद्र जोशी के रूप में हुई।
विज्ञापन
कोतवाल पीसी भट्ट ने बताया कि मृतक के एक पांव का मांस जंगली जानवरों ने नोच कर खा लिया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा।