फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Mahbr not even reach Ranikhet from Mumbai accessories

माहभर बाद भी मुंबई से रानीखेत नहीं पहुंचा सामान

Sat, 28 Mar 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Sat, 28 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
Mahbr not even reach Ranikhet from Mumbai accessories

 मुंबई से रानीखेत के लिए बुक कराया सामान एक महीने बाद भी नहीं पहुंचा है। ट्रांसपोर्ट कंपनी ने सामान बुकिंग के लिए 19 हजार रुपए एडवांस भी जमा कराए थे। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित दंपति ने कंपनी के खिलाफ स्थानीय कोतवाली के माध्यम से मुंबई के मलाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


त्रिभुवन कांप्लैक्स निवासी संदीप पाठक का तीन माह पहले मुंबई की मलाड़ निवासी मोहनी के साथ विवाह हुआ।  मोहनी मलाड़ में शिक्षिका थी।  फरवरी में दोनों ने रानीखेत शिफ्ट होने का निर्णय लिया। पुलिस के अनुसार 22 फरवरी को उन्होंने मलाड़ स्थित वैलकम रेलोकेशन इंडिया कंपनी से घर का सामान रानीखेत के लिए बुक कराया। सामान पहुंचाने का सौदा 23 हजार में तय हुआ। दंपति का कहना है कि उन्होंने 19 हजार रुपए एडवांस जमा किए थे। चार हजार रुपए चार दिन बाद रानीखेत सामान पहुंचने पर देने थे।
विज्ञापन


 मगर 26 फरवरी को सामान नहीं पहुंचा। उन्होंने चार मार्च को कंपनी के नंबरों पर फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया। दो दिन बाद कंपनी की तरफ से फोन आया कि सामान दिल्ली पहुंच गया है, लेकिन उनका वाहन खराब है, 7 मार्च को सामान पहुंचेगा। फोन करने वाला कहने लगा कि कंपनी के खाते में 17 हजार रुपए डाल दें। ठगी का अहसास होने पर मोहनी पाठक ने रानीखेत कोतवाली के माध्यम से मलाड़ थाने में कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है, लेकिन वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। सामान में फ्रिज, कंप्यूटर, रसोई गैस सिलेंडर, कपड़े सहित तमाम जरूरी सामान है। इधर एसआई धीरज पंत ने बताया कि मलाड़ पुलिस को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed