फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Killed his elderly neighbor spat

कहासुनी पर पड़ोसी ने बुजुर्ग को मार डाला

Sun, 31 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, दन्यां (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 31 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन

दन्यां बाजार में मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी है। मृतक के भतीजे की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट करने वाले पड़ोसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक रंगोड़ी निवासी लछम सिंह (80) पुत्र मदन सिंह का दन्यां बाजार में मकान है।

विज्ञापन


 उनकी कोई संतान नहीं है। वह दन्यां बाजार के मकान में अकेले रहते थे। शुक्रवार को सुबह पड़ोस में रहने वाला पीतांबर जोशी (55) उनके घर में आ धमका और हासुनी के बाद उसने लछम सिंह से मारपीट की। इसके बाद उसने वृद्ध लछम सिंह को दोमंजिल से धक्का देकर आंगन में गिरा दिया।
विज्ञापन


 इसके  बाद लछम सिंह को घसीटकर 20 मीटर गहरी खाई में फेंक दिया। जिससे लछम सिंह को गंभीर चोट पहुंची। शोर मचने पर पहुंचे ग्रामीणों ने लहूलुहान बुजुर्ग को उपचार के लिए प्राथमिक अस्पताल धौलादेवी पहुंचाया। उपचार के बाद शुक्रवार शाम को लोग लछम सिंह को घर ले आए लेकिन देर रात लछम सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलनसार स्वभाव के लछम सिंह की मौत की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के भतीजे जगत सिंह  ने थाना पुलिस में आरोपी पीतांबर जोशी के खिलाफ हत्या करने की तहरीर दी है। थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अल्मोड़ा भेज दिया गया है। जांच करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed