फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Ddki fire in the store, cracked cylinder

दुकान में धधकी आग, सिलेंडर फटा

Sun, 05 Jul 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) Updated Sun, 05 Jul 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ddki fire in the store, cracked cylinder
बग्वालीपोखर के बाड़ी क्षेत्र में शनिवार की रात एक जनरल स्टोर में भीषण आग लग गई। रात तीन बजे जब दुकान स्वामी बाहर आए तो उन्होंने दुकान से धुआं उठते देखा। शटर खोलते ही अंदर रखा रसोई गैस का सिलेंडर भी फट गया। धमाके से दुकान और मकान की दीवारों में  दरारें आ गईं। रानीखेत से दमकल वाहन पहुंचा, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।
विज्ञापन


बाड़ी में बचीनाथ गोस्वामी का जनरल स्टोर है। शनिवार की रात वह दुकान बंद कर दुकान के पीछे ही अपने मकान में चले गए। बताया कि सुबह सवा तीन बजे जब वह बाहर आए तो दुकान से धुआं निकल रहा था, उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर रखा रसोई गैस का सिलेंडर फट गया। जोरदार धमाके से उनके मकान और दुकान की दीवारों में दरारें पड़ गईं।
विज्ञापन


उन्होंने अग्निशमन केंद्र रानीखेत में सूचना दी और कुछ स्थानीय नागरिकों के साथ वह आग बुझाने के प्रयास करने लगे। सवा घंटे बाद अग्निशमन वाहन पहुंचा तब तक अधिकांश सामान राख हो चुका था। थानाध्यक्ष अजय शाह भी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। बताया कि शॉट सर्किट से आग लगने की संभावना है। आग बुझाने में विधायक मदन बिष्ट के प्रतिनिधि अर्जुन बिष्ट, बलवीर भंडारी, कुंदन नेगी,  नवीन चंद्र, संदीप तिवारी, प्रमोद नाथ, जगदीश चंद्र तथा शिवनाथ गोस्वामी आदि भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मदन बिष्ट ने भी किया निरीक्षण
संसदीय सचिव और विधायक मदन बिष्ट, जिला महामंत्री भानु प्रकाश जोशी, नारायण रावत आदि ने बग्वालीपोखर के बाड़ी में आग में जली दुकान का निरीक्षण किया। दुकान स्वामी बचीनाथ गोस्वामी को नियमानुसार क्षति का सरकार की ओर से सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed