फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Bazpur woman recovered

बाजपुर से बरामद हुई महिला

Tue, 31 May 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Updated Tue, 31 May 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 तहसील अंतर्गत आदिग्राम कनौंणियां से डेढ़ माह पहले लापता हुई महिला को राजस्व पुलिस ने बाजपुर से बरामद कर लिया है। उसे ले जाने वाला व्यक्ति पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। बताया गया कि दोनों का संपर्क मोबाइल पर आई मिस्ड कॉल से हुआ था।

तहसील अंतर्गत आदिग्राम कनौणियां से गत 15 अप्रैल को गायब हुई महिला भावना देवी को राजस्व पुलिस ने बाजपुर पुलिस की मदद से मंगलवार को बाजपुर में एक कमरे से बरामद कर लिया। दोनों पिछले कई दिन से वहां किराए के मकान में रह रहे थे। छापेमारी में शामिल राजस्व निरीक्षक महेश चंद्र तिवारी ने बताया पूछताछ में महिला ने एक माह अलीगढ़ में रहने की बात कही है। महिला ने पुलिस को बताया संबंधित व्यक्ति से उसका संपर्क मोबाइल की मिस्ड कॉल से हुआ। वह आदमी के बुलावे पर गांव के निकट के बाजार मासी गई जहां वह कार लेकर आया था। महिला ने पुलिस को यह बयान दिया है कि संबंधित व्यक्ति ने उसे कुछ खिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। रास्ते की उसको कोई जानकारी नहीं है।  
विज्ञापन


राजस्व निरीक्षक तिवारी ने बताया कि गायब महिला का सुराग लगाने में चौखुटिया के उप जिलाधिकारी हेमंत वर्मा की अच्छी भूमिका रही। इस कार्य में बाजपुर पुलिस का भी सहयोग मिला। तिवारी ने बताया कि वह महिला को लेकर देर शाम तक गांव पहुंचेंगे। उसके बाद महिला से पूछताछ की जाएगी। महिला के तीन बच्चे हैं। जबकि पति दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्सेट

फर्जी निकला सिम
महिला को भगाकर ले जाने वाले व्यक्ति का सिम भी फर्जी निकला। राजस्व पुलिस ने बताया उक्त व्यक्ति जिस नंबर से बातचीत कर रहा था वह सिम किसी दूसरे नाम से जारी हुआ था। पता लगाने पर उस नाम को कोई व्यक्ति नहीं मिला। राजस्व पुलिस महिला का सुराग लगाने के लिए मुरादाबाद, संभल और रामपुर आदि  जगहों पर भी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed