{"_id":"aa7d916d5792ac0d7b4a35ff3cdd38b4","slug":"arrest-hindi-news-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे को कुचलने वाले ट्रक का चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्चे को कुचलने वाले ट्रक का चालक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को रमतोला के पास एक ट्रक से दो साल के बच्चे के कुचलने के मामले में राजस्व पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मालूम हो कि मंगलवार को सेराघाट से अल्मोड़ा की ओर तेज गति से आ रहे कैंटर ने रमतोला के पास दो साल के अंशुल को कुचल दिया था। इस घटना के बाद लोगों ने सड़क में जाम लगा दिया था।
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक उमेश चंद्र भट्ट निवासी गुप्तड़ी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ को बुधवार की सुबह धारा 304, 279 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इससे पहले देर रात तहसीलदार मोहन सिंह नेगी, कानूनगो गोविंद बल्लभ, जुगल किशोर पांडे और डूंगर सिंह आदि मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की। चालक को गिरफ्तार करने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।