{"_id":"ad12e9468f55993900db124061edcf8e","slug":"a-young-woman-came-to-meet-detained-four-men-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से मिलने आए चार युवक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से मिलने आए चार युवक हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 11 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
ऊधमसिंह नगर से यहां एक युवती से मिलने आए चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर नैनो कार सीज कर दी है। पूछताछ के बाद युवती को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस के अनुसार मुरलीवाला जसपुर ऊधमसिंह नगर निवासी गौरव (27) पुत्र राजेंद्र सिंह, हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी स्थित बटवाड़ा के ईगोड़ा गांव निवासी देवेद्र कुमार (20) पुत्र कृष्णराम, इसी गांव के लोकमन (19) पुत्र टेकचंद्र और बाहवा, तहसील चच्योट, मंडी निवासी विजय कुमार पुत्र परसराम रुद्रपुर में टाटा मोटर्स में काम करते हैं। मोबाइल फोन पर मिस काल के जरिए गौरव का बागेश्वर की एक युवती से संपर्क हो गया। बात इतनी बढ़ी कि वह अपने तीन साथियों के साथ उससे मिलने यहां आ गया। यह युवक तीन दिन से यहां एक होटल में टिके थे।
विज्ञापन
युवती के साथ मिलना-जुलना चल रहा था। शनिवार को कुछ लोगों ने युवती के साथ चार युवकों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पांचों को कोतवाली ले आई। परिजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया और युवकों के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गौरव की नैनो कार (यूके18/0699) को सीज कर दिया है।
विज्ञापन