फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   आबकारी विभाग को कमरे में मिली 40 पेटी अंग्रेजी शराब, एक गिरफ्तार

आबकारी विभाग को कमरे में मिली 40 पेटी अंग्रेजी शराब, एक गिरफ्तार

Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 22 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
आबकारी विभाग को कमरे में मिली 40 पेटी अंग्रेजी शराब, एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। आबकारी विभाग की टीम ने बीती रात भैंसियाछाना ब्लॉक के सेराघाट में किराए के कमरे में रह रहे एक व्यक्ति के घर में छापेमारी कर अवैध रूप से रखी 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। आबकारी टीम ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक तारा चंद्र पुरोहित ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने पर अल्मोड़ा से एक टीम भैंसियाछाना रवाना हुई। इस दौरान सेराघाट में किराए के कमरे में रह रहे बागेश्वर मनूड़ा निवासी हीरा सिंह के कमरे में 40 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जिसका मूल्य करीब दो लाख रुपये है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


इससे पहले दिन आबकारी विभाग ने दाड़िमखोला सोमेश्वर में छापेमारी कर 192 बोतल व्हिस्की के साथ अर्जुन सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अरुणाचल प्रदेश के लिए निर्मित शराब प्लास्टिक की बोतलों में रखी थी। आरोपी के खिलाफ भी 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। आबकारी विभाग की टीम में आबकारी निरीक्षक तारा चंद्र के अलावा राजेंद्र प्रसाद चौसाली, शांति, इंद्रा, रेखा और पूरन चंद्र शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed