फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Fri, 22 Dec 2017 10:30 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर स्मैक, चरस आदि का धंधा करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शुक्रवार को कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 2.70 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई स्मैक की कीमत करीब 12 हजार रुपये आंकी गई है। छह माह में स्मैक पकड़े जाने का यह आठवां मामला है।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह सामंत, आरक्षी ललित प्रसाद और एसओजी टीम के सदस्य त्रिलोक सिंह, दिनेश नगरकोटी ने शुक्रवार को बेस तिराहा के पास लोअर मालरोड में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बेस तिराहा से पैदल आ रहे युवक अभिलाष निवासी नयालखोला पर शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई।
विज्ञापन


उसके पास से 2.70 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि अल्मोड़ा पुलिस ने चरस, स्मैक और अन्य मादक पदार्थों का धंधा और सेवन करने वालों के खिलाफ काफी समय से अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी पी रेणुका देवी के कार्यकाल में ही स्मैक पकड़े जाने का यह आठवां मामला है, जबकि इतने ही मामले चरस के भी पकड़े गए हैं। हालांकि पुलिस के अभियान के बाद स्कूल, कॉलेजों के छात्रों में नशे की प्रवृति पर कुछ अंकुश लगा है। एसएसपी ने बताया है कि नशे के धंधेबाजों के खिलाफ अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed