फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   फर्जी एनसीसी कैडेट बनी एसएसजे परिसर की बीएससी की छात्रा गिरफ्तार

फर्जी एनसीसी कैडेट बनी एसएसजे परिसर की बीएससी की छात्रा गिरफ्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
फर्जी एनसीसी कैडेट बनी एसएसजे परिसर की बीएससी की छात्रा गिरफ्तार
अल्मोड़ा। एनसीसी 24वीं बालिका वाहिनी के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत दो कर्मचारियों ने अभिलेखों में छेड़छाड़ कर एसएसजे परिसर में बीएससी की छात्रा को फर्जी एनसीसी कैडेट के तौर पर दर्ज कर दिया। उसे 10 दिवसीय कैंप में भी दर्शा दिया गया। इस मामले में पुलिस ने छात्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एनसीसी के सूबेदार रामपाल सिंह ने 27 अप्रैल 2018 को कोतवाली में एनसीसी कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक कमला बिष्ट, अकील मोहम्मद खान और एसएसजे परिसर अल्मोड़ा की छात्रा के खिलाफ धारा 420/467/468/471 के तहत केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन


बताया था कि वरिष्ठ सहायक कमला बिष्ट और अकील मो.खान ने अभिलेखों में छेड़छाड़ कर छात्रा को एनसीसी कैडेट के रूप में दर्ज कर एक जून 2017 से 10 जून 2017 तक नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत से वार्षिक कैंप में उसकी भागीदारी दर्शायी थी। इसी आधार पर उसे प्रमाणपत्र भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआई ओमप्रकाश नेगी और एसआईयूटी किरन डोभाल और कांस्टेबल ललित मोहन ने फर्जी कैडेट को तल्ला जोशीखोला से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि इस मामले में नामजद कमला बिष्ट और अकील मो. खान ने कुछ समय पहले उच्च न्यायालय से स्थगनादेश प्राप्त किया था। इस कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed