{"_id":"5bb3a7d3867a557fe30494f0","slug":"181538500563-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा की हत्या में अब तक एक दर्जन से पूछताछ की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा की हत्या में अब तक एक दर्जन से पूछताछ की
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डोल गांव के प्राचीन विष्णु मंदिर के बाबा त्रिभुवन चैतन्यपुरी उर्फ 1008 स्वामी परमानंदपुरी की हत्या के मामले में पुलिस अब तक करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने बाबा के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगाकर भी जांच शुरू कर दी है। यह माना जा रहा है कि कॉल डिटेल से भी कुछ महत्वपूर्ण सुराग हासिल हो सकते हैं।
बता दें कि डोल गांव के निकट प्राचीन विष्णु मंदिर के बाबा त्रिभुवन चैतन्यपुरी उर्फ 1008 स्वामी परमानंदपुरी (मूल नाम भुवन चंद्र फुलारा) की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ करने के बाद डोल गांव निवासी नंदन सिंह (38) पुत्र अमर सिंह ने विगत दिवस विषाक्त पदार्थ का सेवन करके आत्महत्या कर ली थी। पुलिस अब इस बारे भी तहकीकात कर रही है कि पूछताछ के बाद नंदन सिंह ने खुदकुशी क्यों की।
इधर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक एक दर्जन लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। कुछ लोगों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। हालांकि पुलिस अभी तक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। इधर पुलिस बाबा के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में लगाकर कॉल डिटेल निकाल रही है। इसके जरिये भी पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस का कहना है कि मामले का जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।