फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Tue, 04 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग को भगाने के आरोप में युवक गिरफ्तार
अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक के गांव की नाबालिग को भगाने के आरोप में पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने सोमेश्वर निवासी युवक के खिलाफ धारा 363 और 366 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। राजस्व पुलिस ने बताया कि नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार धौलादेवी ब्लॉक के गांव की नाबालिग का सोमेश्वर के 20 वर्षीय युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पहले नाबालिग लड़की युवक के साथ भाग गई थी। परिजनों के दबाव के बाद दोनों दो दिन बाद वापस घर आ गए।
विज्ञापन


इधर नाबालिग के पिता ने युवक पर उनकी लड़की को भगाने का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया। राजस्व उपनिरीक्षक कुबेर सिंह मेहरा ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है और नाबालिग ने बयान में स्वेच्छा से घर से जाने की बात कही है। फिलहाल पिता की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि नाबालिग की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed