फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पुलिस ने मुख्य बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

पुलिस ने मुख्य बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुख्य बाजार में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
अल्मोड़ा। पुलिस ने शुक्रवार शाम मिलन चौक से थाना बाजार तक अतिक्रमण हटाने को अभियान चलाया। पांच व्यापारियों द्वारा बाजार में सामान फैलाने पर उनका दस-दस हजार रुपये का चालान काटा है।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने शुक्रवार शाम मिलन चौक से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। इस दौरान कई व्यापारियों की दुकानों का सामान काफी आगे तक फैलाया था। पुलिस ने उन्हें कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान पुलिस ने पांच दुकानदारों और फड़ व्यवसायियों का 10-10 हजार रुपये का कोर्ट चालान काटा है। पुलिस द्वारा चालान काटने की सूचना मिनले पर कई व्यापारियों ने अपनी दुकान के आगे फैलाया सामान समेट लिया था। पुलिस इससे पहले भी शहर में अतिक्रमण हटाओ चला चुकी है। पुलिस दल में उप निरीक्षक नीरज भाकुनी, उप निरीक्षक संतोष देवरानी, उप निरीक्षक जय प्रकाश चंद्र आदि पुलिस कर्मी शामिल थे। इधर नगर व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा है कि पालिका फड़ व्यवसायियों और दुकानदारों से तहबाजारी वसूलती है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा व्यापारियों का काफी अधिक राशि का चालान काटा जा रहा है, जो कि व्यापारियों का उत्पीड़न है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि अतिक्रमण के नाम पर भविष्य में व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया तो व्यापारियों को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed