{"_id":"5a75f5af4f1c1b514a8b7486","slug":"171517680047-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों से लाखों निकालने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक खातों से लाखों निकालने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नवंबर माह में अल्मोड़ा में तीन लोगों के साथ धोखाधड़ी करके उनके बैंक खातों से दो लाख रुपये से अधिक निकाल लेने के मामले में एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर दो वांछितों समेत तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगा दिया गया है।
नवंबर माह में राहुल त्रिपाठी उर्फ राहुल तिवारी, पुत्र चंद्र प्रकाश त्रिपाठी उर्फ चंद्र प्रकाश तिवारी निवासी जोगापुर जिला गोंडा, नवनीत शुक्ला पुत्र सीता राम शुक्ला निवासी शिशुवा, गोंडा तथा शरद मिश्रा पुत्र राधेश्याम निवासी कन्नूपुरराजा, गोंडा (उत्तर प्रदेश) ने अल्मोड़ा के कुछ एटीएम में पहुंचे लोगों की मदद करने के नाम पर स्किमिंग डिवाइस की मदद से एटीएम कार्ड के डाटा चुरा लिए और बाद में तीन लोगों के खातों से दो लाख रुपये से अधिक निकाल लिए थे। पुलिस ने गहराई से छानबीन करके 26 नवंबर को एक आरोपी राहुल त्रिपाठी उर्फ राहुल तिवारी, पुत्र चंद्र प्रकाश त्रिपाठी को गोंडा से गिरफ्तार कर लिया था। अन्य दो आरोपी वांछित चल रहे हैं। इधर, एसएसपी के निर्देश पर तीनों आरोपियों के खिलाफ धारा 2/3 गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया है कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।