{"_id":"5a33fecc4f1c1b68678c20ec","slug":"171513357004-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु की मौत के मामले में लाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिमांशु की मौत के मामले में लाई
Updated Fri, 15 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। करीब तीन सप्ताह पहले यहां न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी हिमांशु धर्मशक्तू की संदिग्ध मौत के मामले में फिलहाल पुलिस किसी खास नतीजे पर नहीं पहुंची है। एसएसपी पी रेणुकादेवी के मुताबिक अभी तक की जांच में यही प्रतीत हो रहा है कि हिमांशु की मौत पहाड़ी से गिरकर हुई। हालांकि उसके साथियों का लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के बाद मामले की पूरी छानबीन की जाएगी।
मालूम हो कि हिमांशु धर्ल्मशक्तू अपने पांच साथियों के साथ 24 नवंबर को महतगांव में एक बारात की पार्टी में गया था और वहां से अचानक गायब हो गया था। हिमांशु का शव छह दिन बाद बरामद हुआ था। मृतक के पिता बलवंत सिंह धर्मशक्तू ने इस मामले में 28 नवंबर को हिमांशु के गायब होने के लिए उसके साथियों पंकज कनवाल आदि पर शक जाहिर करते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। एसएसपी ने बताया कि युवकों के बयानों में विरोधाभाष नहीं है। इसके बावजूद उनका लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाने के लिए अदालत से अनुमति ले ली गई है। यह टेस्ट दिल्ली में होता है वहां से अभी जांच की तिथि आनी बाकी है। उन्होंने यह भी बताया कि हिमांशु का शव कितना पुराना था इसे लेकर भी डॉक्टरों से दोबारा जांच करवाई जा रही है।