फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   नाबालिग ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

नाबालिग ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Wed, 01 Aug 2018 10:55 PM IST
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर तहसील के एक गांव की पंद्रह वर्षीय नाबालिग किशोरी को गांव का ही युवक बहला फुसलाकर अपने साथ जंगल में ले गया और रात भर अपने साथ रखा। नाबालिग ने युवक पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। नाबालिग के मामा ने सोमेश्वर थाने में भांजी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बुधवार को नाबालिग का मेडिकल परीक्षण कराया और मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान कराए। मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने युवती को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। आरोपी युवक फरार चल रहा है।
विज्ञापन


युवती अपने मामा के यहां रहती है। मामा ने सोमश्वर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि युवक जगदीश राम (25) उसकी भांजी को 28 जुलाई की रात अपहरण कर ले गया। युवती अगली सुबह घर लौटी। मामा की प्राथमिकी पर सोमेश्वर थाना पुलिस ने धारा 362, 363 ने मामला दर्ज कर लिया है। सोमेश्वर पुलिस बुधवार को युवती को लेकर अल्मोड़ा गई और मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद युवती के मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान कराए गए। मामले की जांच कर रहे ताकुला चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि नाबालिग बालिका ने आरोपी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। तिवारी ने बताया कि अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed