{"_id":"5aaff9654f1c1bba758b65af","slug":"161521482085-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से तीन लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से तीन लाख की शराब बरामद, दो गिरफ्तार
Updated Mon, 19 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। वाहन चेकिंग के दौरान एसओजी ने नगर के बल्डोटी तिराहे में एनटीडी के पास सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर से हरियाणा मार्का की 48 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर कार सीज कर दी है। पकड़ी गई शराब की कीमत तीन लाख रुपये है।
एसएसपी पी रेणुका देवी के निर्देश पर रविवार को एसओजी की टीम बल्डोटी तिराहे में एनटीडी के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चितई की तरफ से आ रही सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर (यूके 04-एस-8426) की तलाशी ली। कार सवार दीवान सिंह पुत्र धरम सिंह निवासी ग्राम मल्ली किरौली कफड़ा थाना द्वाराहाट और ध्यान सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी सिमखेत पिग्लों बागेश्वर के कब्जे से हरियाणा मार्का की 576 बोतल (48 पेटी) शराब बरामद की। दोनों के खिलाफ थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार को सीज कर दिया गया है। एसओजी की टीम में उप निरीक्षक संतोष कुमार देवरानी, बृजभूषण गुरुरानी, कास्टेबल संदीप, दिनेश नगरकोटी, हेमंत कुमार शामिल थे।