{"_id":"5a5a3fec4f1c1ba93f8b4a5e","slug":"161515864044-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक डूबने से हुई युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक डूबने से हुई युवक की मौत
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पुलिस ने विश्वनाथ नदी में बरामद शव का शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि युवक की मौत डूबने से हुई। मृतक के शरीर में चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। परिजनों ने भी इस मामले में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिकुड़ा बैंड निवासी सुनील सिंह (23) पुत्र नंदन सिंह बिष्ट रुद्रपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। दिसंबर में वह घर आया था और बाद में करीब एक माह पहले वह घर से चला गया, लेकिन फिर उसका कोई पता नहीं लगा। पुलिस ने बताया कि 13 दिसंबर से उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिल रहा था। तब से परिवारजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। शुक्रवार शाम किसी ने विश्वनाथ नदी में एक शव उतराता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। देर शाम पुलिस ने लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। बाद में सुनील के परिजनों ने उसकी शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।
प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया है कि युवक की मौत करीब चार सप्ताह पहले डूबने से हुई। शव में किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं पाए गए हैं। इसके आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। जिस स्थान पर शव मिला वहां नदी काफी गहरी है। पुलिस के मुताबिक शव पुराना होने के कारण काफी खराब हो चुका था।