फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   महिला से छेड़छाड़, होंठ काटा

महिला से छेड़छाड़, होंठ काटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, होंठ काटा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। क्षेत्र की एक ग्राम पंचायत में घर में घुसकर एक महिला से छेड़छाड़ करने और उसके पति के साथ मारपीट करने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। महिला का होंठ भी काटा गया है। जिसमें सात टांके लगाए गए हैं।
विज्ञापन


महिला ने पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शुक्रवार की रात को वह अपने घर के किचन में आटा गूंथ रही थी। इसी दौरान गांव के ललित मोहन जोशी ने उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए उसका होंठ काट दिया। उसके शोर मचाने पर बाहर आंगन में खड़ी महिला की सास और बेटे ने भी शोर मचाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


शोर सुनकर पहुंचे महिला के पति ने आरोपी को डांटना शुरू किया तो उसने डंडे से उनके सिर पर भी प्रहार कर दिया। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया कि महिला और उसके पति का स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में धारा 452, 354 और 323 के तहत कार्रवाई की जा रही है। बताया गया है कि आरोपी गांव में आए दिन हुड़दंग करता रहता है। इधर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. शिवप्रकाश पाठक ने बताया कि महिला के होंठ में गहरा घाव हो गया है सात टांके लगे हैं। आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed