फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चोरों ने नंदादेवी में स्वर्णकार की दुकान का दरवाजा तोड़ा

चोरों ने नंदादेवी में स्वर्णकार की दुकान का दरवाजा तोड़ा

Sun, 02 Dec 2018 11:16 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने नंदादेवी में स्वर्णकार की दुकान का दरवाजा तोड़ा
अल्मोड़ा। नगर में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग रहा है। गत रात चोरों ने नंदादेवी बाजार में विनोद ज्वेलर्स की दुकान का दरवाजा उखाड़कर भीतर रखे ढाई लाख रुपये के सोने और चांदी के आभूषण, बर्तन चुरा लिए। पुलिस उपाधीक्षक केआर आर्या और कोतवाल अरुण वर्मा ने मौका मुआयना किया। चोर रात करीब एक बजे बाजार और मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हुए हैं।
विज्ञापन


नंदादेवी बाजार शहर का व्यस्ततम आबादी वाला क्षेत्र है। शनिवार रात चोरों ने विनोद ज्वेलर्स की दुकान का दरवाजा ही उखाड़ दिया। चोरों ने शोकेस में रखे चांदी के आभूषण, बर्तन गिलास, थाली, कटोरे, चम्मच, मूर्ति के अलावा करीब डेढ़ तोला सोना भी चुरा लिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस उपाधीक्षक केआर आर्या और कोतवाल अरुण वर्मा ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। घटना करीब रात एक बजे नंदादेवी मंदिर और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने दोनों सीसीटीवी की क्लीपिंग कब्जे में ले ली है। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed