{"_id":"5afb17614f1c1bda408b596f","slug":"151526404961-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ट्रक की टक्कर से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर से मौत
Updated Tue, 15 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। तेज गति से जा रहे एक ट्रक की टक्कर से यहां लोअर माल रोड में रोडवेज वर्कशॉप के पास एक वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक केंटर ट्रक संख्या यूके 04,सीए 3338 हल्द्वानी से अल्मोड़ा के निकट धार की तूणी की तरफ जा रहा था। इस बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे ट्रक ने रोडवेज वर्कशॉप के पास पैदल जा रहे जस राम (70) पुत्र उमेद राम निवासी रैलापानी चनोली को टक्कर मार दी। जिससे जस राम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की सहायता से जस राम को बेस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकरं ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 और 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चालक का पता लगाया जा रहा है और उसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।