फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पति के साथ मामूली कहासुनी के बाद महिला ने गटका जहर, मौत

पति के साथ मामूली कहासुनी के बाद महिला ने गटका जहर, मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
पति के साथ मामूली कहासुनी के बाद महिला ने गटका जहर, मौत

विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील के सुदूरवर्ती दुगौड़ा गांव में महिला ने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि खाना खाने को लेकर पति के साथ मामूली कहासुनी हुई थी। सायंकाल महिला ने जहर खा लिया। रात्रि में उसे यहां राजकीय अस्पताल लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। अभी तक इस मामले में किसी भी तरह का मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।

दुगौड़ा निवासी विनोद सिंह राणा की 25 वर्षीय पत्नी नीलम राणा की देर शाम पति के साथ खाना खाने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, इसी बीच दोनों में कहासुनी भी हो गई। तैश में आकर नीलम ने जहर खा लिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई, अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। अंदर से कुंडी लगी होने के कारण परिवार वालों को शक हुआ तो आनन फानन में नीलम को यहां राजकीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस ने अस्पताल में पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


इस बीच नीलम के मायके वाले भी मौजूद थे। लेकिन अभी तक इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है। नीलम का विवाह 2014 में विनोद के साथ हुआ था, विनोद वाहन चालक हैं, जबकि उनकी चार और ढाई साल के दो मासूम बच्चे भी हैं। राजस्व पुलिस ने बताया कि नीलम का मायका कुंथाड़ी द्वाराहाट में है। मामले में कोई भी मुकदमा फिलहाल दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed