फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   डेढ़ माह से लापता किशोरी को पुलिस ने अलीगढ़ में अधेड़ के घर में बरामद किया

डेढ़ माह से लापता किशोरी को पुलिस ने अलीगढ़ में अधेड़ के घर में बरामद किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ माह से लापता किशोरी को पुलिस ने अलीगढ़ में अधेड़ के घर में बरामद किया
गरुड़ (बागेश्वर)। गरुड़ तहसील से डेढ़ माह पहले लापता हुई किशोरी एक गलत नंबर डायल करने पर गलत आदमी की संगत में फंस गई, उस व्यक्ति ने किशोरी को अपने झांसे में लिया और डेढ़ माह पहले यहां आकर उसे अलीगढ़ ले गया। मेडिकल में किशोरी से दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 395 और 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गरुड़ तहसील निवासी एक किशोरी 24 जनवरी को घर अचानक लापता हो गई थी। किशोरी के पिता ने राजस्व पुलिस में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई। किशोरी के पिता की मांग पर डीएम ने मामला रेगुलर पुलिस को सौंप दिया था।
विज्ञापन


एसपी ने मामले की विवेचना थाना बैजनाथ की उप निरीक्षक निधि शर्मा को सौंपी। पुलिस की टेक्निकल टीम और विवेचना कर रही उप निरीक्षक शर्मा ने किशोरी के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल निकाली तो पता चला कि एक अज्ञात नंबर पर पिछले कई माह से बातचीत हो रही थी। पुलिस ने अज्ञात नंबर को सर्विलांस पर लगाया तो कुछ दिनों बाद उसकी लोकेशन अलीगढ़ मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने अलीगढ़ के थाना सासनी के पंचनगरी इलाके के एक घर में छापा मारकर युवती को बरामद किया और उसे बहलाकर ले जाने वाले 42 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र कुमार शर्मा को धारा 395, 376 के तहत गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अलीगढ़ के सामने पेश करने के बाद रिमांड में लेने के बाद रविवार को जिला जज बागेश्वर के सामने पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट ने बताया कि किशोरी का पुलिस ने जिला चिकित्सालय बागेश्वर में मेडिकल भी कराया। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। किशोरी के 164 के बयान लिए जाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed