फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   चोरों ने कयाला गोलू मंदिर से घंटिया चुराई

चोरों ने कयाला गोलू मंदिर से घंटिया चुराई

Mon, 14 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने कयाला गोलू मंदिर से घंटिया चुराई
चोरों ने कयाला गोलू मंदिर से घंटियां चुराई
विज्ञापन

अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक बार फिर से घंटी चोर सक्रिय हो गए हैं। चोरों ने हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत कयाला गांव स्थित गोलू मंदिर से 28 से अधिक घंटियां चुरा ली हैं। चोरों ने रात में मंदिर से पीतल की पांच से छह किलो वजन की दस घंटियां, इसके अलावा पांच सौ ग्राम से ढाई किलो वजनी करीब 18 घंटियां चुरा ली हैं।


कुछ माह पहले भी जिले के सोमेश्वर और भनोली तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित मंदिरों से घंटी चुराने की घटनाएं हुई थीं। राजस्व और रेगुलर पुलिस घंटी चोरों का सुराग नहीं लगा सकी थी। स्थानीय निवासी डांगीखोला के जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र शाही ने बताया कि मामले की सूचना स्थानीय राजस्व उप निरीक्षक को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed