{"_id":"1418554bbc1d4e1fd8e6df43c671a6de","slug":"105-thong-liquor-recovered-from-two-houses-in-dungra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डुंगरा में दो घरों से 105 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डुंगरा में दो घरों से 105 पेटी शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा/दन्यां
Updated Mon, 27 Apr 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन ने छापेमारी में भनोली तहसील के डुंगरा गांव में दो घरों से अवैध देसी, विदेशी शराब की 105 पेटियां बरामद की हैं। राजस्व पुलिस ने गांव के एक आरोपी को 60 आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश की जा रही है। पकड़ी गई शराब की कीमत 3.5 लाख रुपए से अधिक आंकी गई है।
विज्ञापन
प्रशासन को भनोली क्षेत्र में लंबे से अवैध शराब की बिक्री की शिकायत मिल रही थी। सोमवार को भनोली के एसडीएम अनिल चन्याल के नेतृत्व में रेगुलर और राजस्व पुलिस ने डुंगरा गांव में छापा मारा। नायब तहसीलदार नारायण सिंह धामी ने बताया कि छापेमारी में गांव के शंकर सिंह और विक्रम सिंह के घरों में अवैध रूप से रखी अलग-अलग ब्रांड की देसी और विदेशी शराब की 105 पेटियां बरामद की। एसडीएम ने बताया कि अवैध शराब के साथ पकड़े गए विक्रम सिंह ने शराब शंकर सिंह की बताई। शंकर सिंह मौके पर नहीं मिला उसकी तलाश की जा रही है, जबकि विक्रम सिंह को 60 आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 3.5 लाख से अधिक आंकी गई है। प्रशासन की टीम में एसडीएम और नायब तहसीलदार समेत लमगड़ा थाने के एसओ श्याम सिंह रावत, राजस्व निरीक्षक पीएस सुप्याल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
तस्करी को जमा की थी अवैध शराब
सरकार द्वारा शराब की दुकानों को जारी लाइसेंस की अवधि 31 मार्च को समाप्त हो जाती है। समय पर शासन से आदेश नहीं मिलने के चलते आबकारी विभाग ने 15 अप्रैल तक पूर्व आवंटियों की ही दुकानें जारी रखी। ठेका अवधि समाप्त होने के दौरान अमूमन मार्च अंतिम सप्ताह में ठेकेदार कोटा के निस्तारण के चलते शराब की दरें काफी गिरा देते हैं। इसका फायदा उठा कर तस्कर लाखों का माल स्टोर कर लेते हैं। बाद में मंहगे दामों में अवैध शराब को गांवों में सप्लाई करते हैं। समझा जाता है कि पकड़ी गई शराब भी तस्करों ने इसी मंशा से गोदामों में छुपा कर रखी थी।
विज्ञापन