{"_id":"681ba554f4fed02caa007dd8","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-8-1-hld1028-559248-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: चौखुटिया में डिजिटल अरेस्ट कर व्यक्ति से ठगे 22.80 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: चौखुटिया में डिजिटल अरेस्ट कर व्यक्ति से ठगे 22.80 लाख
Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 07 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। जिले में डिजिटल अरेस्ट कर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला चौखुटिया थानांतर्गत का है। एक व्यक्ति को डिजिटली मानसिक रूप से प्रताड़ित कर उससे 22.80 लाख रुपये ठग लिए।
मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। इस आशय की तहरीर थाना चौखुटिया में ग्राम सिमलखेत निवासी रघुनाथ सिंह नेगी ने दी है।
तहरीर के मुताबिक ठगों ने बीते 23 अप्रैल की सुबह करीब दस बजे मोबाइल पर रघुनाथ सिंह नेगी को एक वीडियो कॉल किया और उन्हें बताया कि आपके खाते से गलत तरीके से लेनदेन हो रहा है। उन्हें मनी लाड्रिंग की धमकी देते हुए डराया कि आपने मेरे नाम से एटीएम भी बनाया है और नकली सिम लिया है। उन्हें घर से बाहर न निकलने की धमकी दी। कहा गया कि हम कभी भी आपके घर आ सकते हैं और आप घर से बिल्कुल बाहर भी मत निकलना।
तहरीर में कहा है कि इससे पहले इन ठगों ने उन्हें दूसरे मोबाइल नंबर पर फोन करके डिजिटल अरेस्ट किया। जब रघुनाथ ने वह नंबर ब्लॉक किया तो फिर दूसरे नंबर पर फोन करना चालू कर दिया और मानसिक प्रताड़ना दी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं फर्जी तौर पर कोर्ट और थाने से वीडियो कॉल करने का नाटक किया। तहरीर के अनुसार डर के कारण रघुनाथ सिंह इन ठगों को अब तक अपने खाते से करीब 22.80 लाख रुपये स्थानांतरित कर चुके हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई कर ठगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और धनराशि वापस दिलवाने की गुहार लगाई है।
चौखुटिया थानाध्यक्ष सुनील सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।