फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crime news in district.

Almora News: दंबगों ने रास्ते में वाहन को रोककर यात्री को लाठी डंडों से धुना

Tue, 06 May 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 06 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
अल्मोड़ा। जिले के भतरौंजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत होटल में गंदा खाना परोसने की शिकायत पर ढाबा संचालक और यात्री के बीच कहासुनी हो गई। रास्ते में वाहन को रोककर 10-15 लड़कों ने दबंगई दिखाते हुए लाठी डंडों से यात्री की जमकर पिटाई कर दी। यात्री ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

नवीन सती निवासी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी एसईसी -23 गाजियाबाद ने भतरौंजखान थाने में तहरीर दी। नवीन के मुताबिक वह वाहन संख्या यूके 19 टीए 0627 से सफर कर रहे थे। चालक ने सौराल के पास एक ढाबा पर खाने के लिए वाहन रोका। खाने के दौरान ढाबा संचालक ने गंदा खाना परोसा तो उन्होंने इसकी शिकायत उससे की। इसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। ढाबा संचालक ने देख लेने की धमकी दी खाने के बाद वह वहां से चले गए। ढाबे से करीब एक डेढ़ किमी आगे 10 से 15 लड़कों मिले जिनके पास लाठी डंडे थे। दंबगों ने वाहन को रोक कर लाठी डंडों से उन्हें बुरी तरह पीट दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। वहां से किसी तरह भाग कर उन्होंने जान बचाई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई। एसएसपी ने भतरौंजखान पुलिस को मौके पर भेजा। भतरौंजखान थाने के एसओ सुशील कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed