{"_id":"67d70e08bb7996dce9080766","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-232-1-ksp1005-125526-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नाबालिग दिल्ली से बरामद, पॉक्सो के अभियुक्त को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नाबालिग दिल्ली से बरामद, पॉक्सो के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Sun, 16 Mar 2025 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। पांच दिनों से घर से लापता नाबालिग बालिका दिल्ली बुराड़ी से बरामद हुई। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
13 मार्च को भतरौंजखान क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री के 12 मार्च को घर से बिना बताए जाने और घर वापस नहीं आने के संबंध में तहरीर दी। थाना भतरौंजखान में धारा 140(3) बीएनएस में केस दर्ज किया गया था।
एसएसपी देवेंद्र पींचा ने मामले में टीम गठित कर बालिका को बरामद करने के निर्देश दिए।
भतरौंजखान थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने पुलिस टीम का गठन कर खोजबीन शुरु की। दिल्ली के कई स्थानों पर दबिश दी। अमन शर्मा निवासी बुराड़ी दिल्ली के कब्जे से बालिका को छुड़ाया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर कार्रवाई की गई। गुमशुदा बालिका को आवश्यक कार्रवाई के बाद काउंसिलिंग कर परिजनों के सुपुर्द किया। संवाद