{"_id":"680a7d5f46dd3b52f40eec39","slug":"crime-news-in-district-almora-news-c-232-1-alm1005-127287-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दन्या/लमगड़ा। दुष्कर्म के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है। दो मामलों में से एक मामला पॉक्सो एक्ट का है।
पहला मामला दन्या थानांतर्गत का है। इसमें एक महिला ने बीती 16 अप्रैल को थाने में तहरीर देकर बालम सिंह (29) निवासी, मल्ला गैराड़, थाना दन्या, जिला अल्मोड़ा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। थाना दन्या में एफआईआर पंजीकृत की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लियाष थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
दूसरा मामला लमगड़ा थाने का है। इसमें थाना क्षेत्र की एक किशोरी ने बीती 21 अप्रैल को उसके साथ दुष्कर्म होने की तहरीर थाने में दी। आरोपी उसी के गांव का है। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी ने बताया कि विवेचना के बाद आरोपी को विवेचक उप निरीक्षक कुमकुम धानिक ने गिरफ्तार कर लिया है और आवश्यक विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2) (एफ) बीएनएस व 5(एन)(जे)(आईआई)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।