फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   crime news in district.

Almora News: पुलिस ने 175 टिन अवैध लीसा पकड़ा

Wed, 07 Aug 2024 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 07 Aug 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime news in district.
अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कैंटर वाहन से 175 टिन अवैध लीसा बरामद किया है। अवैध लीसा दन्या के काफलीखान कस्बे से हल्द्वानी की ओर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने लीसे को कब्जे में लेकर चालक और परिचालक के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह लमगड़ा के थानाध्यक्ष राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम चेकिंग अभियान पर थी। टीम ने कैंटर वाहन संख्या यूके-14-सीए-1096 की चेकिंग की तो उसमें 175 टिन और दो ड्रम लीसा भरा हुआ था। चालक और परिचालक ने बताया कि यह लीसा काफलीखान में रहने वाले बसंत पांडे नाम के व्यक्ति का है। उसके कहने पर वह वाहन में लीसा भरकर उसे हल्द्वानी की ओर ले जा रहे थे। चालक और परिचालक लीसे का कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस पर पुलिस टीम ने वाहन समेत लीसे को कब्जे में ले लिया और वाहन चालक कमल सिंह मेहता निवासी दल्लेख नेपाल, हाल निवासी डहरिया, हल्द्वानी और परिचालक दीवान राम निवासी चंगेठी, भनोली के खिलाफ वन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस से बचने को कैंटर में बनाया था केबिन

अवैध लीसे को पुलिस से बचाकर हल्द्वानी तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए तस्करों ने कैंटर के अंदर एक खास केबिन बनाया था। चेकिंग के दौरान कैंटर खाली था, लेकिन जब पुलिस कर्मियों को उसकी बनावट पर संदेह हुआ तो उसकी सघनता से चेकिंग की गई। तस्करों ने केबिन के अंदर अवैध लीसा भरा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तस्करी के मामलों पर पैनी निगाह रखने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं। जो भी व्यक्ति इस तरह के मामलों में लिप्त पाया जाएगा। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed