फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime.

नदी में बहने से युवक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Crime.
गरुड़ (बागेश्वर)। जैसर नाले के उफान पर आने के बाद शनिवार दोपहर एक युवक की गोमती नदी में बहने से मौत हो गई। पुलिस ने शव नदी से बरामद कर लिया है। घटना के बाद एसडीएम के मौके पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। डीएम रीना जोशी ने एसडीएम को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

थाना बैजनाथ पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर मनोज राम (32) पुत्र नैन राम निवासी जैसर नाले को पार कर घर जा रहा था। नाला पार करते समय उसमें बहुत कम पानी था। लखनी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से नाले में एकाएक पानी बढ़ गया। इससे युवक नाले के तेज बहाव में आने के बाद गोमती नदी में बह गया। युवक के नदी में बहने की सूचना मिलते ही जैसर की प्रधान चंपा पांडे, पूर्व बीडीसी सदस्य सुनील पांडे और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बैजनाथ कैलाश बिष्ट मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से युवक का शव सिमार के पास बरामद किया। मनोज राम अपने पीछे दो बच्चों का परिवार छोड़ गया।
विज्ञापन

परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग
जैसर ग्राम प्रधान चंपा पांडे ने जिला प्रशासन से दैवी आपदा मद से युवक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। मनोज राम मजदूरी कर परिवार पालता था। घटना के चार घंटे बाद भी एसडीएम और प्रशासनिक अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से क्षेत्र के लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है। इधर, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने कहा कि तहसील प्रशासन आपदा सीजन में जिम्मेदारी से काम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उफनती रियूनी लखमार नाले में कार बहने से एक घायल
गरुड़। तहसील क्षेत्र में शुक्रवार रात से हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश से गरुड़ गंगा और गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस बीच रियूनी लखमार नाला पार करने के दौरान एक कार बह गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया।

शुक्रवार रात गागरीगोल से चालक महेश सिंह नेगी निवासी रियूनी लखमार कार में अपने साथी के साथ गांव रियूनी लखमार की ओर गए। रियूनी लखमार नाला पार करने के दौरान बहाव तेज होने से कार सौ मीटर तक बह गई। कार में सवार हरीश राम घायल हो गए जबकि महेश नेगी बच गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट और फायर सर्विस बैजनाथ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर कार को जेसीबी की मदद से नदी से बाहर निकाला। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायल हरीश राम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

गरुड़ के रियूनी लखमार नाले में उफनते नाले में बही कार को निकालत पुलिस टीम।

गरुड़ के रियूनी लखमार नाले में उफनते नाले में बही कार को निकालत पुलिस टीम।- फोटो : GARUD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed