फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime by army personal

Almora News: पड़ोसियों को पीटने पर छुट्टी पर घर आया सैनिक नामजद

Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 11 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Crime by army personal
अल्मोड़ा। छुट्टी पर घर आए सैनिक के खिलाफ पड़ोसियों को पीटने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

धौलछीना के थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि वमन तिलाड़ी गांव के बसंत बल्लभ भट्ट ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। इसमें बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला सैनिक पूरन चंद्र भट्ट आजकल अवकाश पर घर आया है। आरोप है कि बुधवार देर रात आरोपी शराब के नशे में घर में घुस आया। उसने गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। पेट्रोल छिड़ककर जलाने और गोली मारने की भी धमकी दी। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


चोरी के दो मोबाइल फोन समेत एक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जिला चंपारण बिहार निवासी महातम साह यहां धारानौला में किराये पर रह रहा है। उसने बृहस्पतिवार को कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि उसका और उसके साथी कृष्ण कुमार के दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस ने बमकांडा खत्याड़, चौकी श्रीकोट, थाना जिप्रका, अंचल कर्णाली नेपाल निवासी कल बहादुर को शनि मंदिर गोपालधारा से गिरफ्तार किया। उसके पास चोरी के दोनों मोबाइल फोन बरामद हुए। वह बिना सत्यापन के किराये पर रह रहा था। बगैर सत्यापन के किरायेदार रखने पर पुलिस ने उसके मकान मालिक का भी पांच हजार रुपये का चालान किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed