फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Crime

एसिड अटैक के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Crime
अल्मोड़ा। तीन महिलाओं और तीन बच्चों पर शराब के नशे में तेजाब फेंकने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश अरविंद नाथ त्रिपाठी की अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उस पर एक लाख सोलह हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी कर रहे जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा और सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शेखर चंद्र नैलवाल ने की। उन्होंने कोर्ट को बताया कि ग्राम दशौला अल्मोड़ा निवासी शेर सिंह निवासी ने राजस्व पुलिस में उसी गांव के रघुनाथ सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शेर सिंह के अनुसार आरोपी पहले से रंजिश रखता था। 10 सितंबर 2018 को शाम छह बजे वह शराब पीकर गाली-गलौज करने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि रघुनाथ सिंह ने शराब के नशे में घर से तेजाब लाकर शेर सिंह के परिवार पर तेजाब डाल दिया। इससे शेर सिंह की पत्नी, दो बहुएं और तीन छोटे बच्चे झुलस गए थे।
विज्ञापन

उपचार के दौरान दौरान 20 नवंबर 2018 को एक बहू की तेजाब से शरीर का पचास प्रतिशत भाग जलने और इंफेक्शन के कारण मौत हो गई थी। 24 सितंबर 2018 को विवेचना पुलिस को ट्रांसफर हुई। पुलिस ने 30 नवंबर को रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामला कोर्ट में गया तो रघुनाथ सिंह को दोषी ठहराया गया और धारा 326 ए, आईपीसी में 12 वर्ष के सश्रम करावास की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की समस्त धनराशि पीड़ितों के उपचार में हुए चिकित्सकीय खर्च के लिए उन्हें बतौर प्रतिकर दिए जाने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतने की सजा सुनाई गई। धारा 302 आईपीसी में आजीवन कारावास और 15 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। धारा 506 आईपीसी में छह महीने के कारावास और एक हजार रुपए जुर्माने से दंडित किया गया। जुर्माना जमा न करने पर 15 दिन का अतिरिक्त करावास भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed