फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Cricketer of almora

Almora News: विजय मर्चेंट ट्रॉफी क्रिकेट ट्रायल के लिए खिलाड़ी देहरादून रवाना

Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cricketer of almora
विजय मर्चेंट ट्रॉफी क्रिकेट ट्रायल्स के लिए अंडर-16 बालक वर्ग के खिलाड़ी। संवाद
पिथौरागढ़। विजय मर्चेंट ट्रॉफी क्रिकेट ट्रायल के लिए अंडर-16 बालक वर्ग के खिलाड़ी देहरादून रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के दिशा निर्देशन में विजय मर्चेंट क्रिकेट ट्रॉफी 2022-23 अंडर-16 बालक वर्ग के खिलाड़ियों के ट्रायल 10-11 जून 2023 को द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी नैनी सैनी में आयोजित किए गए थे। नार्थ जोन खेले अनुभवी पूर्व खिलाड़ियों चयनकर्ता हरीश चंद्र जोशी, कैलाश चंद, हेमा मेहता, पर्यवेक्षक दिनेश चंद्र जोशी की देखरेख में ट्रायल संपन्न हुए थे। अनुभवी चयनकर्ताओं ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, क्षेत्ररक्षण, विकेट कीपिंग से उनकी योग्यता को परखा। 15 खिलाड़ियों का चयन चयनकर्ताओं ने उनके खेल कौशल के आधार पर किया।

टीम में हर्षित शर्मा, रुद्राक्ष पाटनी, वासु चौहान, सूरज चंद, गौरव जोशी, सौरभ सिंह, निशांत बिष्ट, आदित्य ऐरी, शौर्य पाटनी, अनुज बिष्ट, वैभव उप्रेती, पार्थ पाण्डेय, अरमान ऐरी, अखिलेश थापा, विनायक सिंह शामिल हैं। आदर्श महर, भरत सिंह, हरेंद्र सिंह खड़ायत, आदर्श रोरियाल, हर्षित उप्रेती को अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चयनित किया गया है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के गवर्निंग काउंसलिंग सदस्य उमेश चंद्र जोशी ने बताया कि चयनित प्रतिभागी 27, 28 और 29 अगस्त को अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी देहरादून में फाइनल ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। ट्रायल से चयनित खिलाड़ी बोन टेस्ट प्रकिया में प्रतिभाग करेंगे इसके बाद ही राज्य टीम का चयन किया जाएगा। पिथौरागढ़ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश जोशी आदि ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed