फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   cricket in almora

रात्रि सेवन-ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

Sat, 25 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 25 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
cricket in almora
अल्मोड़ा में क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा। हीराडुंगरी मैदान में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता (सेवन-ए साइड) शुरू हो गई है। प्रकाश व्यवस्था में टोनिस बाल से खेली जा रही प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक मनोज तिवारी और पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी ने किया। उद्घाटन मैच में केमिस्ट सेवन ने महाकाल सेवन को पराजित किया।

विज्ञापन


उद्घाटन मैच महाकाल सेवन और केमिस्ट सेवन के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर महाकालने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में चालीस रन बनाए। केमिस्ट सेवन की ओर से गिरीश उप्रेती ने तीन और सौहार्द ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केमिस्ट ने वरदान अग्रवाल के 17 रन और सौहार्द के 11 रन के सहयोग से तीन विकेट खोकर 41 रन बनाए।
विज्ञापन


केमिस्ट-सेवन ने मैच तीन विकेट से जीत लिया। महाकाल सेवन के खीम सिंह बिरोडिय़ा ने तीन विकेट लिए। अंपायर सौरभ वर्मा, जीवन मेहता, स्कोरर परितोष जोशी, रक्षित तिवारी, उद्घोषक दीपक मेहता, पंकज कांडपाल, स्कोरर परितोष जोशी, रक्षित तिवारी  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन करते हुए एनटीडी क्लब के अध्यक्ष गिरीश धवन ने मैदान के जीर्णोद्धार और प्रकाश व्यवस्था के लिए विधायक तिवारी और पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी का आभार जताया। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार, ट्राफी, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्राफी दी जाएगी।


इस अवसर पर क्रिकेट कोच लियाकत अली खान, क्लब के संयोजक राजू बिष्ट, सचिव सभासद मुकेश नेगी, धीरु मर्तोलिया, आबिद अली, टीके वर्मा, मनोज पांडे, पूरन रौतेला, दीपेंद्र परिहार, राजू साह, अंकित पांडे, जनक, तरुण बाराकोटी, रोहित साह, मुकेश चतुर्वेदी, शेर अली खान, निशांत कपूर, अकरम खान, शैलेंद्र तिलारा, परितोष जोशी, भुवन तिवारी आदि मौजूद थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed