{"_id":"577ab7844f1c1b6d697fa90a","slug":"create-character-certificate","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बना चरित्र प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बना चरित्र प्रमाण पत्र
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। तहसील के जन सुविधा केंद्रों में सरकारी आदेशों को ठेंगा दिखाया जा रहा है। यहां आवेदन करने के एक माह बाद भी लोगों के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं, जिस कारण नागरिकों में आक्रोश है। सरकार ने तहसीलों में जनाधार कक्ष खोलकर लोगों के चरित्र सहित तमाम प्रमाण पत्र 15 दिनों की अवधि में बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन यहां आदेशों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
सलना के क्षेत्र पंचायत सदस्य नारायण सिंह अधिकारी ने बताया कि उन्होंने चार जून को जन सुविधा केंद्र गौचर में चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक माह बीत चुका है, अभी तक चरित्र प्रमाण पत्र बनकर तैयार नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधियों के काम ही नहीं हो पा रहे हैं तो दूर दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले ग्रामीणों के काम कैसे होंगे।
विज्ञापन