फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   covishield finished in almora and covaxine expired

Almora News: अल्मोड़ा में कोविशील्ड खत्म और कोवैक्सीन एक्सपायर

Sat, 01 Apr 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 01 Apr 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
covishield finished in almora and covaxine expired
अल्मोड़ा। देश में कोरोना की आहट तेज हो गई है लेकिन अल्मोड़ा जिले में इससे निपटने के लिए इंतजाम अधूरे हैं। अब तक यहां डेढ़ लाख से अधिक लोगों को बूस्टर डोज नहीं लग सकी है। बावजूद इसके यहां कोविशील्ड का स्टॉक खत्म हो चुका है जबकि कोवैक्सीन एक्सपायर हो चुकी है। ऐसे में टीकाकरण केंद्रों पर ताले लगे हुए हैं।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में डेढ़ लाख लोगों को बूस्टर डोज लगनी है लेकिन यहां वैक्सीन ही नहीं है। कोविशील्ड की एक भी डोज जिले में शेष नहीं है। वहीं जिले में मौजूद डेढ़ हजार डोज कोवैक्सीन एक अप्रैल यानि शनिवार को एक्सपायर हो चुकी है। पूर्व में वैक्सीन उपलब्ध होने पर यहां 50 से अधिक केंद्रों में टीकाकरण हो रहा था।
विज्ञापन

अब वैक्सीन न होने से इन टीकाकरण केंद्रों पर ताले लगे हैं। लोग वैक्सीन लगाने के लिए केंद्रों पर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। इन हालातों में जिले में कोरोना का खतरा बढ़ गया है और विभाग इससे निपटने में लाचार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैंपलिंग भी ठप
अल्मोड़ा। कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग ने तत्परता दिखाते हुए कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए सैंपलिंग की लेकिन कोरोना की रफ्तार धीमी होते ही सैंपलिंग पूरी तरह बंद कर दी गई। हालात यह हैं कि बीते दो माह में विभाग ने एक भी सैंपल नहीं लिया। ऐसे में बगैर सैंपलिंग के लिए संक्रमितों की पहचान करना मुश्किल है और कोरोना से सामना करने की पूरी तैयारी के दावे किए जा रहे हैं। संवाद

जिले में कोविशील्ड की उपलब्धता नहीं है। कोवैक्सीन की कुछ डोज एक्सपायर हो गई हैं। वैक्सीन मिलते ही टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। विभाग कोरोना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed