फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Counting of votes will be done on 122 tables, preparations complete

Almora News: 122 टेबल पर होगी मतगणना, तैयारी पूरी

Wed, 30 Jul 2025 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Wed, 30 Jul 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes will be done on 122 tables, preparations complete
अल्मोड़ा। 31 जुलाई को होने वाली मतगणना के लिए मंगलवार को तृतीय रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान 785 कार्मिकों को 157 मतगणना पार्टियों में विभाजित करते हुए 122 मतगणना टेबलों और 35 रिजर्व टेबलों के लिए ड्यूटी आवंटित की गई। मतगणना पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए रेंडमाइजेशन सॉफ्टवेयर के माध्यम से टेबल आवंटन किया गया।
विज्ञापन

डीएम आलोक कुमार पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दूरदराज से ड्यूटी पर आ रहे सभी कार्मिकों के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। मतगणना दिवस पर सभी व्यवस्थाएं पूर्व निर्धारित समय के अनुसार सुनिश्चित रहे, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण हो सके। इस मौके पर सीडीओ रामजीशरण शर्मा, एडीएम चंद्र सिंह मर्तोलिया, सीईओ अत्रेश सयाना, सूचना विज्ञान अधिकारी शिवा पांडेय , विनोद राठौर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन





118 मतगणना पर्यवेक्षक और 472 सहायक तैनात

बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में तैनात कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। मतगणना के लिए तैनात 118 पर्यवेक्षक और 472 सहायकों ने भागीदारी की। जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत आशीष भटगांई ने सभी मतगणना कार्मिकों को निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश और हैंडबुक का भलीभांति अध्ययन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के लिए बागेश्वर ब्लॉक में 24, कपकोट ब्लॉक व गरुड़ ब्लॉक में 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक तथा चार मतगणना सहायक तैनात किए गए है। मास्टर ट्रेनर राजीव जोशी और दीप चंद्र जोशी ने सभी कार्मिकों को मतपेटी खोलने, प्रत्याशियों के अनुसार मतपत्र अलग अलग करने, वैध और अवैध मतों की पहचान करने व मतपत्र लेखा प्रारूप के साथ मतपत्रों के मिलान करने की जानकारी दी। मतपेटी खोलने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी, डीडीओ संगीता आर्या, सीईओ जीएस सौन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed