फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Ranikhet

रानीखेत में कोरोना ने फिर दी दस्तक, आठ लोगों में संक्रमण की पुष्टि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Corona in Ranikhet
रानीखेत (अल्मोड़ा)। कुछ दिनों की राहत के बाद कोरोना ने एक बार फिर रानीखेत में दस्तक दे दी है। क्षेत्र में आठ लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सदर बाजार स्थित श्रीधर गंज में एक ही परिवार के पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। घनी आबादी और भवन परस्पर सटे होने के कारण प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वहां मोहल्ले के लोगों के सैंपल लेने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। भवन स्वामी दुकानदार होने के कारण उनके संपर्क में आने वाले लोगों की भी तलाश चल रही है।
विज्ञापन

जरूरी बाजार और नई बस्ती में कोरोना के केस मिलने के बाद पिछले कुछ दिनों से राहत थी। इधर, श्रीधर गंज में एक ही परिवार के पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो गई है। इनमें से दो लोगों को कोविड सेंटर अल्मोड़ा और तीन लोगों को मजखाली भेजा गया है। उधर पीपलखंड में भी एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि पिलखोली बैरियर पर उसका सैंपल लिया गया था। तहसील के सुदूर मुझोली में भी दो बुजुर्गों में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद उन्हें भी कोविड सेंटर अल्मोड़ा भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि श्रीधर गंज में सोमवार और मंगलवार को भी सैंपलिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed