फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Almora

252 लोग हुए स्वस्थ, मात्र 127 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Corona in Almora
अल्मोड़ा। जिले में कई दिनों बाद कोरोना से काफी हद तक राहत रही। शनिवार को एक भी संक्रमित की मौत न होने से राहत रही तो वहीं कई दिनों बाद नए मरीजों की संख्या भी घटी है। जिले में 252 लोगों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 127 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शनिवार को ताकुला के 15, द्वाराहाट के दो, ताड़ीखेत के चार, सल्ट के 13, धौलादेवी के 21, लमगड़ा के 30, चौखुटिया के नौ, लोधिया बैरियर पर पांच मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि अल्मोड़ा नगर क्षेत्र के 28 पॉजिटिव केस हैं।
विज्ञापन

नए 127 संक्रमितों के साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 10263 पहुंच गई है, इनमें से 8817 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि जिले में 1322 सक्रिय मामले हैं और अब जिले में 124 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 942 लोगों को लगी कोरोना टीके की डोज
अल्मोड़ा। संक्रमण और कर्फ्यू के बीच जिले में टीकाकरण अभियान भी जारी है। शनिवार को जिले में कुल 942 लोगों को टीके की डोज लगाई गई। शनिवार को दो केंद्रों में 48 लोगों को पहली और दो लोगों को दूसरी समेत 50 कोवैक्सीन की डोज लगी।

वहीं 27 केंद्रों में लोगों को कोविशील्ड लगाई गई। इनमें 18 साल से 44 साल के 651 युवाओं को कोरोना से बचाव के लिए पहली डोज लगी, जबकि कुल 892 लोगों को कोविशील्ड टीके की डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed