फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Almora

अल्मोड़ा में 43 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का चल रहा इलाज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Corona in Almora
अल्मोड़ा। जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए 21 लोगों समेत 43 लोगों को इलाज के लिए बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से हल्के लक्षणों वाले 10 लोगों को बेस अस्पताल से भूलेख पटवारी ट्रेनिंग सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 45 कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 21 लोग शुक्रवार को ही पॉजिटिव पाए गए। इन सभी को शुक्रवार देर रात बेस अस्पताल भर्ती करा दिया गया। बेस में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए हल्के लक्षणों वाले 10 लोगों को पटवारी ट्रेनिंग सेंटर में बनाए गए कोविड सेंटर में स्थानांतरित कर दिया गया है। जिले में पटवारी ट्रेनिंग सेंटर सहित पांच स्थानों में कोविड सेंटर बनाए गए हैं। जहां डॉक्टरों की टीम के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं भी हैं। इन स्थानों पर बहुत हल्के लक्षणों वालों कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा जा रहा है। बेस अस्पताल में मरीजों की अधिक भीड़ होने की स्थिति पर अन्य पांच कोविड सेंटरों में भी पॉजिटिव मरीजों को रखा जाएगा। बताया गया है कि फिलहाल 89 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि शनिवार को कोई सैंपल नहीं भेजे गए। जिले से 812 सैंपल भेजे गए हैं, जिनमें से 45 पॉजिटिव आए हैं। दो स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed