फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Corona in Almora

हाल के दिनों बाहर से आए हजारों लोग स्वस्थ रहे तो जिले के लिए होगा शुभ संकेत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Corona in Almora
अल्मोड़ा। पिछले तीन सप्ताह में मैदानी इलाकों से अल्मोड़ा जिले में प्रवेश करने वाले चार प्रमुख मोटर मार्गों से होकर जिले में करीब 10 हजार से अधिक लोग प्रवेश कर चुके हैं। यह सभी लोग इन दिनों में गांवों में निवास कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन ने ग्राम प्रधानों से इन लोगों के स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। हाल के दिनों में पहुंचे इन हजारों लोगों में इक्का-दुक्का भी संक्रमित हुए तो कोरोना के फैलने का भय बना रहेगा। यदि यह सभी लोग स्वस्थ पाए गए तो यह जिले के लिए शुभ संकेत होगा।
विज्ञापन

बता दें कि देश के बड़े शहरों में कोरोना पहुंचने के बाद से दिल्ली, मुंबई सहित अन्य नगरों में काम करने वाले पहाड़ के लोगों का घर लौटना शुरू हो गया था। करीब 20 मार्च से घर लौटने वाले लोगों की संख्या में काफी तेजी आ गई थी। 22 मार्च से प्रशासन ने मैदानी इलाकों से आने वाले मार्गों पर लोधिया (अल्मोड़ा), भुजान (रानीखेत), शहरफाटक और सल्ट के मोहान पर बैरियर बनाकर अल्मोड़ा जिले में प्रवेश करने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की। पता लगा है कि 22 मार्च से लेकर अब तक ही 11 हजार से अधिक लोग जिले की सीमा में प्रवेश कर चुके हैं। जबकि इससे पहले भी हजारों लोग अल्मोड़ा के गांवों में पहुंच चुके थे। इनमें से कुछ लोग बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के भी हो सकते हैं लेकिन इसके बावजूद दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों से बीते तीन हफ्तों में जिले में करीब 10 से 12 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान है। दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में रह रहे इन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण की फिलहाल कोई व्यवस्था नहीं है। फिलहाल ग्राम प्रधानों से ही इनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए रखने को कहा गया है। इन दिनों ग्रामीण इलाकों में रह रहे इन लोगों में संक्रमण नहीं पाया जाता है तो यह जिले के लिए अच्छा संकेत माना जाएगा लेकिन यदि आने वाले दिनों में बाहर से आए इन लोगों में इक्का दुक्का में भी कोरोना का संक्रमण उभरता है तो इससे दिक्कतें बढ़ेंगी।
विज्ञापन

हाल के दिनों में ग्रामीण इलाकों में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य पर विभिन्न माध्यमों से नजर रखी जा रही है। ग्राम प्रधानों से भी लगातार संपर्क रखा जा रहा है और बाहर से आए लोगों से क्वारंटीन में रहने को कहा जाता है। किसी व्यक्ति में कोरोना से मिलते जुलते लक्षण पाए जाने पर उनका तुरंत परीक्षण कराया जा रहा है। अब आशाओं के माध्यम से भी डोर-टू-डोर सर्वे शुरू कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. सविता ह्यांकी, सीएमओ अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed