{"_id":"947c71c74c0bde16646457b0503d7d70","slug":"cooperation-sought-to-prevent-forest-fires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगलों को आग से बचाने में करें सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगलों को आग से बचाने में करें सहयोग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग अल्मोड़ा रेंज कार्यालय परिसर में हुई वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी में गरमी के सीजन में जंगलों को आग से बचाने पर विचार-विमर्श किया गया। वन क्षेत्राधिकारी मोहन राम आर्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जंगलों का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन
जंगलों को आग से बचाने में ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने जंगलों से होने वाले लाभों की जानकारी ग्रामीणों को दी और बताया कि अग्नि सुरक्षा कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। यदि जंगलों में आग की घटना हो तो तत्काल कंट्रोल रूम में सूचना दें।
विज्ञापन
इस मौके पर उप राजिक दीपक कुमार पंत, अर्जुन मेहता, प्रधान नारायण सिंह, जीवन सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, सुंदर सिंह, शेर राम, मनोज कुमार, किशोर चंद्र, रमेश लाल, मदन मोहन पांडे, हरीश लाल, बाली राम, ममता अधिकारी, पुष्पा नेगी, सावित्री गैड़ा, हरेंद्र सिंह सतवाल, सुरेश राम, प्रधान कमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन